हल्द्वानी, मार्च 7 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। सिलेंडर की रिफिलिंग के लिए अब और जेब ढीली करनी होगी। घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडर की कीमतों में उछाल आ गया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 60 रुपये और व्यावसायिक की कीमत में 115 रुपये का इजाफा हुआ है। हल्द्वानी में इंडेन गैस के प्रबंधक भरत ने बताया कि शनिवार से रसोई गैस के नए मूल्य लागू हो गए हैं। एक दिन पहले 14 किलो रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 873 रुपये थी, अब 60 रुपये की वृद्धि के बाद नया मूल्य 933 रुपये हो गया है। 19 किलो कॉमर्शियल सिलेंडर का मूल्य बीते 28 फरवरी तक 1858 रुपये था। एक मार्च को 115 रुपये दाम बढ़ने के बाद मूल्य 1973 पहुंच गया है। छोटे सिलेंडरों के दामों को भी एजेंसियों ने बढ़ाया है। इधर, अधिकारियों का कहना है कि रूटीन प्रक्रिया के तहत गैस के दामों में उतार चढ़ाव आते रहते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.