कोडरमा, मार्च 9 -- कोडरमा। देश में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कोडरमा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि आधी रात में गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी करना आम जनता पर सीधा आर्थिक बोझ डालने जैसा है। उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए रसोई चलाना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाना केंद्र सरकार की जनविरोधी नीति को दर्शाता है। आरोप लगाया कि मोदी सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर आम लोगों की कमर तोड़ रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जनता से बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन आज स्थिति यह है कि खाने-पीने की चीजों से लेकर रसोई गैस तक सब कुछ महंगा हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.