अयोध्या, जून 7 -- अयोध्या संवाददाता। कांग्रेस पार्टी ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपए की वृद्धि पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे आम जनता पर महंगाई का एक और प्रहार बताया है। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह तथा जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम नागरिकों का जीवन कठिन होता जा रहा है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, बिजली तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं के बढ़ते दामों ने मध्यम वर्ग, किसानों, मजदूरों और गरीब परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है : परविंदर सिंह कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्ष 2004 में घरेलू गैस सिलेंडर की ...