पूर्णिया, अप्रैल 10 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिला अंतर्गत गुरुवार को 8254 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराया गया है। गैस एजेंसियों के पास अभी भी 11531 गैस सिलेंडर स्टॉक में है। अपर समाहर्ता -सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव द्वारा बताया गया कि गुरुवार को कुल 8983 गैस उपभोक्ताओं द्वारा पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एलपीजी गैस एजेसियों से गैस सिलेंडर का डिमांड किया गया। नियमानुसार 8254 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों द्वारा संबंधित उपभोक्ताओं को किया गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि 15 मार्च से 08 अप्रैल तक कुल 330 शिकायतें एलपीजी गैस से संबंधित आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष पर प्राप्त हुआ है। जिसका शत-प्रतिशत निष्पादन करा दिया गया है। पूर...