पटना, मार्च 17 -- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने घरेलू गैस आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभाग में स्थापित राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष का मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि राज्य में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है। मंत्री ने लोगों से अपील की है कि भ्रामक एवं अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें। किसी भी समस्या की स्थिति में सीधे विभाग के नियंत्रण कक्ष और जिलों के नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर संपर्क करें। विभाग के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या (0612-2233050) है। यह प्रतिदिन प्रातः सुबह सात से रात नौ बजे तक कार्यरत रहता है। इस नंबर पर पांच हंटिंग लाइन की सुविधा भी प्रारंभ कर दी गई है। इससे अधिक संख्या में उपभोक्ताओं की कॉल का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। विभाग के सचिव अभय कुमार स...