घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, संग्रामपुर में छापेमारी
मुंगेर, मार्च 29 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक इस्तेमाल के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। शनिवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) ऋषि कपूर ने संग्रामपुर बाजार स्थित विभिन्न होटलों, ढाबों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में औचक छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि घरेलू गैस का कमर्शियल उपयोग करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।होटल और ढाबों की हुई सघन जांचःनिरीक्षण के दौरान एमओ ने दुकानदारों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि नियमों के मुताबिक घरेलू सिलेंडर केवल घरों में खाना बनाने के लिए है। होटल और ढाबों में सिर्फ नीले रंग के व्यावसायिक सिलेंडरों का ही उपयोग अनिवार्य है। उन्होंने दुकानदारों को हिदायत दी कि वे नियमों का उल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.