बरेली, मार्च 8 -- एलपीजी सिलेंडरों के अवैध उपयोग एवं असुरक्षित रीफलिंग की बढ़ती घटनाओं के संबंध में डीएम ने तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की बैठक में बताया कि 14.2 किग्रा घरेलू एलपीजी सिलेंडरों से 19 किग्रा वाणिज्यिक सिलेंडरों और ढ़ाई किग्रा के गैर-मानकीकृत/अवैध सिलेंडरों में अवैध रीफिलिंग की शिकायतें विभिन्न स्थानों से मिल रहीं हैं। कुछ होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों का वाणिज्यिक उपयोग किया जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है। डीएम अविनाश सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पूर्ति विभाग, पुलिस एवं तेल विपणन कंपनियों को संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...