कौशाम्बी, मार्च 15 -- घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी व अवैध बिक्री रोकने के लिए जिला मुख्यालय में ताबड़तोड़ छापा मारा गया। जांच टीमों ने रेस्टोरेंट, ढाबों व ठेलों पर छापेमारी की। इस दौरान घरेलू गैस का प्रयोग करने वाले भारी संख्या में मिले। दुकानों में मिले खाली व भरे सिलेंडरों को टीम ने जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे दुकानदार व स्ट्रीट वेंडरों के होश उड़े हुए हैं। घरेलू गैस का उपयोग करने वाले प्रतिष्ठानों पर गठित टीम द्वारा रविवार को छापेमारी की गई। इस दौरान जसलोक फास्ट फूड सेंटर मंझनपुर चौराहा, केजीएन रेस्टोरेंट करारी रोड मंझनपुर, शिवा फास्टफूड करारी रोड मंझनपुर, केसरवानी नाश्ता भंडार करारी रोड मंझनपुर, आलम मुरादाबादी चिकन बिरयानी करारी रोड मंझनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग पाया गया। इसी तरह केसरवानी फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.