चाईबासा, अप्रैल 12 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा सदर अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो के नेतृत्व में चाईबासा शहर के मधु बाजार स्थित एक गल्ला दुकान में शनिवार प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी की गई। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। इसमें अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और छोटे सिलेंडरों में गैस रिफिलिंग की शिकायत प्राप्त हुई थी। छापेमारी के दौरान दुकान से कुल 14 सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें 10 भरे हुए और 4 खाली सिलेंडर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरने के लिए उपयोग किए जाने वाले नोजल एवं अन्य अवैध उपकरण भी जब्त किए गए हैं।उपायुक्त के निर्देशानुसार की गई इस छापेमारी में मुख्य रूप से अंचल अधिकारी सदर उपेंद्र कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सदर एवं थाना प्रभारी सदर दल-...