चाईबासा, अप्रैल 11 -- चाईबासा। सदर चाईबासा के अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो के नेतृत्व में चाईबासा शहर के मधुबाज़ार स्थित एक गल्ला दुकान में शनिवार प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी की गई। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जिसमें अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और छोटे सिलेंडरों में गैस रिफिलिंग की शिकायत प्राप्त हुई थी।पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देशानुसार की गई इस छापेमारी में मुख्य रूप से अंचल अधिकारी-सदर उपेंद्र कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी-सदर एवं थाना प्रभारी-सदर दल-बल के साथ शामिल थे। छापेमारी के दौरान दुकान से कुल 14 सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें 10 भरे हुए और 4 खाली सिलेंडर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरने के लिए उपयोग किए जाने वाले नोजल एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.