मधुबनी, अप्रैल 14 -- राम शरण साह। मधुबनी। जिले में घरेलू गैस व डीजल पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक है। जिला प्रशासन ने मंगलवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि 47 हजार 562 घरेलू गैस उपलब्ध है। जिला में गैस की आपूर्ति के लिए सभी कंपनियों को मिलाकर कुल 103 वितरक है। पहली मार्च से अब तक कुल बुकिंग की संख्या 6 लाख 5 हजार है। एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी के उपरांत अगला बुकिंग शहरी क्षेत्रों में 25 दिन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन पर ही होगा। जिला प्रशासन ने बताया कि जिले में विभिन्न कंपनियों के पेट्रोल पंप पर 496.7 हजार लीटर पेट्रोल तथा 690.4 हजार लीटर डीजल का स्टॉक उपलब्ध है। जिला प्रशासन ने आमजनों से पेट्रोल डीजल का अनावश्यक भंडारण नही करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.