बस्ती, मार्च 9 -- बस्ती। कांग्रेस नेता महेंद्र श्रीवास्तव ने अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस से एक दिन पूर्व घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में 60 रुपये और व्यावसायिक सिलेंडरों की कीमत में 115 रुपये की वृद्धि करने के सरकार के निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि देश की जनता, घरेलू महिलाए पहले से ही मंहगाई से त्रस्त थी, अब सरकार ने उन पर और बोझ लाद दिया है। सरकार को मूल्य वृद्धि वापस लेना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...