खगडि़या, मई 8 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता जिला कंट्रोल रूम की स्थापना कर अब तक 663 शिकायतों का निवारण किया गया है। वही गैस को लेर 740 शिकायत प्राप्त हुई है। बची अन्य शिकायतों का अगले तीन से चार दिनों में निष्पादन कर दिया जाएगा। यह बातें शुक्रवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी विजयंत ने कही। उन्होंने जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य बताया।

गैस एजेंसियों की निगरानी इधर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि जिला कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिसमें रविवार को सात लोगों ने शिकायत दर्ज करायी। शिकायत के निराकरण के लिए संबंधित नोडल एवं अनुमंडल पदाधिकारीयों को भेज कर शिकायत का निबटारा कराया जाता है। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियों को गैस प्लांट से लगातार स्टॉक मिल रहा है। गैस उपभोक्ता के शिकायतो को गंभीरतापूर्वक लेते हुये संबंधित एजेंसी से इस स...