उरई, जून 11 -- जालौन। संवाददाता घरेलू गैस के नए कनेक्शन नहीं मिलने से आम लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर नगर के लोगों ने संबंधित विभाग को शिकायती पत्र भेजकर नए कनेक्शन की व्यवस्था शुरू कराने की मांग की है।नगर निवासी अशफाक राईन, विनय, आशीष, रिंकू गुप्ता, केपी पाल आदि ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि वर्तमान में गैस एजेंसियों द्वारा नए घरेलू गैस कनेक्शन जारी नहीं किए जा रहे हैं। इसके चलते आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से ऐसे परिवार, जिनमें हाल ही में विवाह हुए हैं अथवा नए परिवार हैं, उन्हें रसोई गैस कनेक्शन न मिलने से काफी दिक्कतें हो रही हैं। अनेक पात्र उपभोक्ता लगातार गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें नया कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। शिकायतकर्त...