महाराजगंज, मार्च 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामकुमार पटेल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को घरेलू गैस की महंगाई को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना दिया। धरने के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंप कर कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय देश की जनता लगातार बढ़ती मह्रंगाई से गम्भीर रूप से परेशान है। हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपये तथा कामर्शियल गैस सिलेंडर में 120 रुपये की वृद्धि में आम जनता और छोटे व्यापरियों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े छोटे कारोबारियों के सामने गम्भीर संकट खड़ा हो गया है। मुम्बई में लगभग 30 प्रतिशत होटल और रेस्टोरेंट बन्द हो चुके हैं। लगभग 50 प्रतिशत के बन्द ह...