अलीगढ़, मार्च 24 -- अलीगढ़। कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शेरपाल सिंह सविता के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष शेरपाल सिंह सविता ने कहा है कि घरेलू गैस पर बढ़ी हुई कीमतें वापस ली जाएं। जिससे जनमानस में काफी आक्रोश है। स्मार्ट मीटर से अवैध वसूली बंद की जाए। जिनका बिल जमा है उनका भी कनेक्शन काटा जा रहा हैं। इस मौके पर सतीश चंद्र, प्रभाव सैनी, गौरव सविता, अबरार अहमद, नफी शेरवानी, सागर सिंह तोमर, सोनू सविता, सैफी पठान, बबलू सैनी, तरुण गुप्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.