बुलंदशहर, मार्च 13 -- महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूजा देवी ने देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। घरेलू गैस किल्लत दूर करने की मांग की। पूजा देवी ने कहा कि आम नागरिक, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और गृहिणियां महंगाई की मार से सबसे ज्यादा प्रभावित है। रसोई का बजट लगातार बिगड़ रहा है। कांग्रेस की सरकार से मांग है, कि पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए अत्यधिक करो में तत्काल कटौती, रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी कर आम परिवारों को राहत, खाद्य पदार्थों और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस और प्रभावी नीति लागू की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.