बेगुसराय, अप्रैल 2 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड के देहाती क्षेत्रों में घरेलू रसोई गैस की भारी किल्लत से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। गैस सिलेंडर की आपूर्ति में देरी और नई व्यवस्था के तहत 45 दिन पर ही सिलेंडर मिलने की जानकारी से ग्रामीणों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि एक गैस सिलेंडर छोटे परिवार में भी अधिकतम 25 से 30 दिनों तक ही चल पाता है। ऐसे में 45 दिनों तक इंतजार करना उनके लिए बेहद मुश्किल हो गया है। गैस खत्म होने की आशंका से लोग पहले से ही परेशान रहते हैं। खोरमपुर पंचायत के स्थानीय ग्रामीण जयजयराम कुमार, रेखा देवी, शांति देवी, सीता देवी, द्रौपती देवी और सोनी देवी ने बताया कि पहले फोन करने पर गैस सिलेंडर आसानी से घर तक पहुंच जाता था। लेकिन अब न तो समय पर डिलीवरी हो रही है और न ही सिलेंडर लाने ...