शामली, अप्रैल 12 -- जनपद में पिछले एक महीने से घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी के चलते आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वही दूसरी और जिला पूर्ति विभाग की लापरवाही से शहर की कई मिठाई की दुकानों, ढाबों और वेल्डिंग कार्यों में घरेलू गैस सिलेंडरों का खुलेआम इस्तेमाल होने से विभाग पर सवालिया निशान खडे हो रहे है। ईरान-अमेरिका इजराईल युद्ध के चलते पिछले करीब डेढ माह से गैंस की किल्लत से जनपदवासी परेशान है। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक में गैंस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं को गैस लेने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं कई लोगों को बार-बार चक्कर काटने के बाद भी समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसके विपरीत, शहर की कई मिठाई की दुकानों, ढाबों और वेल्डिंग कार्यों में घरेलू गैस सिलेंडरों का खुलेआम इस्तेमाल ...