घरेलू गैस की कालाबाजारी के वायरल वीडियो पर जांच शुरू
कुशीनगर, मई 17 -- कुशीनगर। नगरपालिका कुशीनगर के वार्ड नंबर-आठ स्थित पंडित राजमंगल पांडेय नगर के लक्ष्मीपुर में घरेलू एलपीजी गैस की कथित कालाबाजारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर 72 घंटे के भीतर रिपोर्ट तलब की है। जांच टीम में नायब तहसीलदार कसया संदीप कुमार तथा पूर्ति निरीक्षक कसया विजय पाल को शामिल किया गया है। दोनों अधिकारियों को मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल करीब चार मिनट 17 सेकेंड के वीडियो में एक मकान की गैलरी में करीब एक दर्जन घरेलू गैस सिलेंडर रखे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक युवक लोगों को एलपीजी गैस उपलब्ध कराते नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.