नवादा, अप्रैल 2 -- रजौली। निज संवाददाता रजौली थाना क्षेत्र के मुरहेना गांव में हो रहे घरेलू गैस की कालाबाजारी के मामले में पकड़े गए दो आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया गया। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार ने थाने को लिखित आवेदन देकर बताया गया कि मुरहेना गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के 40 वर्षीय पुत्र विजय कुमार एवं मो. तबारक हुसैन के 46 वर्षीय पुत्र शकील आरजू उर्फ गुड्डू खां द्वारा अपने-अपने प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही थी। पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर विजय कुमार के पास से 47 घरेलू गैस सिलेंडर एवं गुड्डू खां के पास से 3 गैस सिलेंडर बरामद किया गया। साथ ही गैसों की लेनदेन से संबंधित रजिस्टर भी जब्त किया गया। छापेमारी के दौरान उक्त तस्करों द्वारा किसी प्रकार के वैध दस्तावेज भी प्...