गया, मार्च 16 -- जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को बीडीओ सद्दाम हुसैन और बीपीआरओ अविनाश कुमार ने गुरुआ बस पड़ाव स्थित एक होटल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान होटल में घरेलू गैस सिलेंडर बरामद नहीं हुआ। होटल में छापेमारी की खबर फैलते ही गुरुआ बाजार के अन्य होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। कई संचालक अपने प्रतिष्ठानों में गैस उपयोग को लेकर सतर्क दिखे। अधिकारियों ने होटल संचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि व्यावसायिक कार्यों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग नहीं किया जाए। बीपीआरओ अविनाश कुमार ने बताया कि यदि किसी होटल में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते पाया गया तो संबंधित संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बीपीआरओ ने बताया कि आगे भी इस प्रकार की छापेमारी अभियान जारी रहेगा ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

हिंदी ह...