मोतिहारी, मार्च 19 -- मोतिहारी। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुगौली व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सदर मोतिहारी के नेतृत्व में गुरुवार की शााम ड्राइव चलाया गया। जिसमें चैलहा और जौनपुल में छापेमारी की गई। चैलाहा में छापेमारी के दौरान ढाबा से तीन घरेलू गैस के सिलेंडर का कमर्शियल उपयोग किया जा रहा था । जिसे जब्त कर लिया गया । इस दौरान ढाबा संचालक के विरुद्ध बंजरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं जानपुल में चिकन बिरयानी होटल से दो घरेलू सिलेंडर का कमर्शियल उपयोग करते हुए पकड़ा गया। दोनों ही सिलेंडर को जब्त किया गया और इसके संचालक के विरुद्ध टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस संबंध में सदर एसडीओ निशांत सिहारा ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। ताकि घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग कमर्शियल कार्यों में नहीं किया जा सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.