मैनपुरी, जनवरी 27 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगरूपपुर में जरा सी बात पर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला ने घरेलू गैस कनेक्शन लेने की जिद की। पति ने रुपये न होने और बाद में कनेक्शन लेने की बात कही। लेकिन महिला ने पति की नहीं सुनी और घर में फांसी पर लटक गई। जिला अस्पताल से गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। ग्राम जगरूपपुर निवासी सरिता पत्नी सोमेश कुमार ने मंगलवार की शाम पांच बजे अपने घर में सीढ़ियों और दीवार पर डंडा रखकर रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने सरिता को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में सरिता के पति सोमेश ने बताया कि उसकी पत्नी घरेलू गैस कनेक्शन की मांग कर रही थी। उसने रुपये न होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.