अमरोहा, जनवरी 2 -- मंडी धनौरा, संवाददाता। घरेलू क्लेश से क्षुब्ध एक युवक ने आत्महत्या कर ली। कुछ समय पूर्व ही युवक की शादी हुई थी। बताया जाता है कि शादी के बाद से युवक तनाव में था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी बीते साल 30 नवंबर को हुई थी। शुक्रवार सुबह युवक ने घरेलू क्लेश के चलते युवक ने घर पर ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस बावत पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंचे व युवक को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। दुखद घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बिना कानूनी कार्रवाई परिजनों ने शव का गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार किया। तहरीर मिलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.