संभल, मई 28 -- असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने घरेलू क्लेश के चलते बुधवार को फांसी के फंदे से लटक खुदखुशी कर ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का बुधवार को पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद युवक ने गुस्से में आकर कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। काफी देर तक जब युवक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों को शक हुआ। जब परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो युवक फंदे पर लटका हुआ था। चीख पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके की तरफ दौड़ पड़े। परिजनों ने लोगों की मदद से युवक को फंदे से नीचे उचारा और उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गय...