घरेलू क्लेश के चलते आत्महत्या का प्रयास
सहारनपुर, जून 4 -- देवबंद। कोतवाली क्षेत्र के गांव भायला खुर्द में घरेलू क्लेश के चलते एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि समय रहते परिजनों के देख लेने के चलते उसे बचा कर सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर केयर सेंटर रेफर कर दिया गया। गुरुवार को भायला खुर्द गांव निवासी (35 वर्षीय) व्यक्ति ने अपने ही घर के कमरे में फांसी लगा आत्महत्या का प्रयास किया। गनीमत यह रहा कि इस दौरान उसे परिजनों की उस पर नजर पड़ गई। जिसे तुरंत ही फंदे से उतार कर उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया है कि घरेलू क्लेश के चलते उसने आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक मामला संज्ञान में नहीं है।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.