घरेलू को वाणिज्यिक कनेक्शन में बदलने से पहले विद्युत सुरक्षा की एनओसी हो अनिवार्य
लखनऊ, जून 23 -- घरेलू को वाणिज्यिक कनेक्शन में बदलने से पहले विद्युत सुरक्षा निदेशालय का अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) अनिवार्य किए जाने के लिए राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने नियामक आयोग में मंगलवार को याचिका दायर की। अलीगंज में हुई दुर्घटना के बाद कनेक्शन के अलावा विद्युत सुरक्षा को भी महत्वपूर्ण बनाए रखने की मांग की गई है।उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि बिजली कंपनियों का ज्यादा ध्यान राजस्व संग्रह पर रहता है, जबकि विद्युत सुरक्षा मानकों के अनुपालन पर पर्याप्त सख्ती नहीं दिखाई जाती। अनेक उपभोक्ता घरेलू कनेक्शन लेकर बाद में वाणिज्यिक प्रतिष्ठान संचालित करने लगते हैं। बिजली कंपनियां ऐसे मामलों में बिलिंग को तो वाणिज्यिक श्रेणी में बदल देती हैं, लेकिन ज्यादातर अवसरों पर विद्युत सुरक्षा एनओसी की अनिवार्यता को नजरअंदाज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.