बदायूं, मई 6 -- बदायूं। घर में बिजली की केबल सही करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहरा मचा हुआ है। इस्लामनगर के विक्रमपुर चरसोरा गांव निवासी रघु शर्मा पुत्र शंकर लाल शर्मा 30 वर्ष बीती रात घर की बिजली जाने पर केबल को सही कर रहे थे। इसी दौरान केबल में करंट आ गया। चीख निकलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो वे अचेत अवस्था में पड़े हुये थे। परिवार के लोग अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- करंट से युवक की मौत, परिजन बेहाल रघु अपने पीछे पत्नी, दो बेटे ,दो बेटियां छोड़ गये वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का पेट पालते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.