बोकारो, जून 18 -- बोकारो, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय घरेलू कामगार दिवस के अवसर पर गुरुवार को राष्ट्रीय घरेलू कामगार संगठन के तत्वावधान में जागरूकता रैली और जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य घरेलू कामगारों की समस्याओं, उनके साथ होने वाले शोषण, अन्याय और दुर्व्यवहार के मुद्दों को सरकार और समाज के समक्ष उठाना तथा उनके लिए अलग राज्य स्तरीय कानून बनाने की मांग को मजबूत करना था। रैली की शुरुआत सेक्टर-4 स्थित बुद्ध विहार से हुई। यह बोकारो जनरल अस्पताल, लक्ष्मी मार्केट और अंबेडकर चौक होते हुए पुनः बुद्ध विहार पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में घरेलू कामगारों ने अपने अधिकारों और सम्मानजनक कार्य परिस्थितियों की मांग को लेकर नारे लगाए। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय घरेलू कामगार दिवस पर घरेलू कामगारों ने निकाली रैली जनसभा को संबोधित करते हुए संगठ...