औरैया, मार्च 21 -- बिधूना, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला नवीनवस्ती पश्चिमी में घरेलू कहासुनी से आहत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला निवासी दुर्गेश कुमार पुत्र किशनलाल का घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद वह नाराज होकर घर से निकल गए और रात के समय घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया और रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया। मृतक पेशे से चालक था और प्राइवेट बस व ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि मृतक तीन भाइयों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.