कटिहार, अप्रैल 13 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के कोसी पुल के पास रविवार की सुबह एक व्यक्ति ने नदी में डूबकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि स्थानीय लोगों की सूझबूझ से उसकी जान बच गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड निवासी नरेश कुमार नवगछिया के बोरा चट्टी स्थित एक व्यवसायी के यहां काम करते हैं। बताया गया कि वह पिछले कुछ दिनों से कर्ज और घरेलू कलह की समस्या से परेशान चल रहे थे। इसी तनाव में आकर रविवार की सुबह वह कोसी पुल के पास पहुंचे और कोसी नदी में डूबकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान वहां से कुछ लोगों के साथ गुजर रहे भाजपा मंडल सह बीस सूत्री अध्यक्ष मिथुन कुमार चौधरी की नजर उन पर पड़ गयी। उन्होंने तत्परता दिखाते हुये उन्हें समझाया-बुझाया और किसी तरह नदी से बाहर निकलवाया। काफी प्रयास के बाद वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.