कानपुर, फरवरी 13 -- कानपुर , संवाददाता। काकादेव थानाक्षेत्र में गुरुवार को भाजपा के गीता नगर मंडल उपाध्यक्ष के छोटे भाई अभय तिवारी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। अभय के चाचा बसपा से विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। परिजनों के मुताबिक, वह शराब का लती था और घरेलू कलह से परेशान था। इसी की वजह से उसने सुसाइड कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बसपा से विधायक का चुनाव लड़ चुके गीता नगर निवासी रजनीश तिवारी वर्तमान में सीसामऊ सीट से प्रभारी हैं। रजनीश ने बताया कि भतीजा अभय तिवारी एचडीएफसी में नौकरी करता था। जबकि उनके पिता प्रिंटिंग प्रेस चलाते हैं। जबकि अभय की पत्नी रिचा तिवारी कल्याणपुर में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है और बड़ा भाई अजय तिवारी भाजपा से गीता नगर मंडल उपाध्यक्ष है। गुरुवार देर रात अभय शराब के न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.