मेरठ, दिसम्बर 7 -- रोहटा। थाना क्षेत्र के उकसिया गांव में घरेलू कलह से परेशान एक विवाहिता ने बुधवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उकसिया गांव में 30 वर्षीय पूजा अपने परिजनों के साथ रहती थी। परिजनों के अनुसार कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह तनाव में रहती थी। शनिवार सुबह कमरे का दरवाजा देर तक नहीं खुला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो पूजा फंदे से झूल रही थी। इससे उनमें हड़कंप मच गया। सूचना पर रोहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की गहन जांच की। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। थानाध्यक्ष अनुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.