लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ, संवाददाता। गाजीपुर थानाक्षेत्र में घरेलू कलह से परेशान मजदूर ने शनिवार देर शाम फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मूलरूप से हरदोई अतरौली निवासी श्रवण कुमार (30) भूतनाथ मंदिर के पास पत्नी श्रीमति कश्यप संग किराए पर रहकर मजदूरी करता था। शनिवार को उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी नाराज होकर पड़ोसी के घर चली गई। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि दुपट्टे के फंदे से पंखे के सहारे श्रवण लटक रहा था। यह देखकर वह चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों की मदद से श्रवण को फंदे से उतारा गया और राममनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.