ललितपुर, अप्रैल 13 -- ललितपुर। जनपद के थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरसी में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मचा रहा। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्राम सिरसी निवासी 35 वर्षीय राजू सहरिया पुत्र पचू सहरिया और उसकी पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर रोजाना विवाद होता रहता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी परेशानी के कारण वह अत्यधिक शराब पीने लगा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी घरेलू कलह और तनाव के कारण युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। यह भी पढ़ें- युवक ने फांसी लगाकर दी जान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस घटना के व...