उन्नाव, जनवरी 8 -- सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के पीखी गांव के रहने वाले युवक ने घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। पीखी गांव के रहने वाले 30 वर्षीय छत्रपाल पुत्र रंगा गुरुवार शाम किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। विवाद के बाद क्षुब्ध होकर उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन उसे सीएचसी सफीपुर लेकर पहुंचे। सीएचसी में मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार छत्रपाल को शराब पीने की आदत थी। जिसका उसकी पत्नी विरोध करती थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बताया गया कि आए दिन होने वाले झगड़ों से परेशान होकर उसकी पत्नी मायके चली गई थी। जिससे य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.