औरैया, मार्च 27 -- अजीतमल, संवाददाता। घर में लगातार हो रहे विवाद, धमकी और मानसिक उत्पीड़न से परेशान युवक ने पुलिस से गुहार लगाई है। पीड़ित ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के ग्राम बिलाबा निवासी राम किशोर ने बताया कि 26 मार्च को उसकी बहन मायके आई हुई थी। इसी दौरान उसकी पत्नी ने कथित रूप से बहन का पर्स उठाकर अपने कमरे में छिपा दिया। पूछने पर इनकार करने के बाद जब तलाश की गई तो पर्स उसके कमरे से ही बरामद हुआ। पीड़ित का आरोप है कि घटना की जानकारी ससुराल पक्ष को देने पर उसकी सास ने उल्टा उसे ही धमकी दी। राम किशोर के अनुसार, उसकी पत्नी अक्सर इस तरह के विवाद खड़े करती रहती है। हाल ही में उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया, जिसके बाद उसे 112 नंबर पर कॉल करना पड़ा। सूचना पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.