घरेलू कलह से तंग एटा की महिला ने गंगा में लगाई छलांग
बदायूं, जुलाई 19 -- उसहैत, संवाददाता (बदायूं)। क्षेत्र में अटैना गंगा घाट पर एटा की रहने वाली महिला ने घरेलू कलह से तंग आकर गंगा में छलांग लगा दी। महिला को छलांग लगाते हुए लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को महिला की तलाश में लगाया है। गोताखोर महिला की तलाश करते रहे, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चला। एटा जिले के कस्बा अलीगंज की रहने वाली 58 वर्षीय राधा वर्मा पत्नी सुनील वर्मा में घर में किसी बात से परेशान होकर अटैना गंगा घाट तक आ गईं। अटैना पुल से उन्होंने गंगा में छलांग लगा दी। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि घर से परेशान होकर अटैना घाट पर आई और पुल पर चप्पल उतार कर गंगा नदी में छलांग लगा दी। महिला की तलाश कराई जा रही है। मामले की सूचना महिला के परिजनों को दी गई वह भी यहां पहुंच गए हैं।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.