उरई, सितम्बर 28 -- जालौन। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी दुबे गांव में घरेलू कलह के चलते 24 वर्षीय विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल शुरू कर दी है।जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी दीक्षा 25 वर्ष का विवाह 24 मई 2021 को हिरदेश के साथ हुआ था जबकि उसका मायका आटा में है। उसका 3 वर्षीय बेटा रियांश है और पति पूना में प्राइवेट नौकरी करता है। शनिवार को उसके ससुर परशुराम चौधरी उसे मायके से ससुराल लेकर आए थे। घर पर जेठानी सोनिया और सास माया मौजूद थीं जबकि जेठ गौरव बाहर रहता है। ससुर परशुराम के मुताबिक रविवार रात को घरेलू विवाद के बाद दीक्षा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को जानकारी होने पर उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया ...