गोपालगंज, जनवरी 22 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। गुरुवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवक, एक किशोरी और एक युवती ने घरेलू कलह और नाराजगी के चलते जहर खाकर जान देने की कोशिश की। इलाज के लिए उन्हें मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, सिधवलिया थाना क्षेत्र के लड़ौली गांव के दीपक कुमार, उचकागांव थाना क्षेत्र के परसौनी खास गांव की एक युवती, नगर थाना क्षेत्र के बसडिला खास गांव की एक किशोरी और मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव के अभिषेक कुमार ने कीटनाशक का सेवन किया। हालत बिगड़ने पर सभी को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि दीपक कुमार और अभिषे...