फतेहपुर, मार्च 21 -- खागा। नगर के नई बाजार मोहल्ले में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घरेलू कलह से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 28 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र तेजा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर राजेश ने अपने ही घर में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल के बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। युवक का अपनी पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...