कन्नौज, अप्रैल 27 -- सौरिख क्षेत्र के नगला भीम गांव में घरेलू विवाद से परेशान एक महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। नगला भीम निवासी पवन नायक की पत्नी रजनी देवी ने सोमवार दोपहर अपने कमरे में साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर रजनी को लटका देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रजनी को मानसिक रूप से परेशान किया जाता था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा र...