कौशाम्बी, अप्रैल 13 -- पश्चिमशरीरा के गोराजू गांव में रविवार की रात घरेलू कलह से परेशान महिला ने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। प्रयागराज के एसआरएन में इलाज के दौरान सोमवार को महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पश्चिमशरीरा के गोराजू गांव की इतवारी सरोज (25) पत्नी रामकेश लगभग चार माह से अपनी मायके में रह रही थी। इतवारी की शादी आठ माह पहले मथुरा में हुई थी। शादी के बाद से ही वह परेशान थी। आए दिन घर में विवाद होता था। इस पर वह मायके चली आई थी। रविवार को किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी हुई। इसके बाद इतवारी सरोज ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवती को परिजन स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां से उसको एसआरएन रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.