उन्नाव, मई 4 -- उन्नाव, संवाददाता। अजगैन क्षेत्र के पाली मजरा बाबाखेड़ा गांव के रहनेवाले राजमिस्त्री का सोमवार सुबह घर के कमरे में फंदे पर शव लटका मिला। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को वह नशे में घर पहुंचा। तभी पत्नी से विवाद हो गया। उसके बाद उसने घटना को अंजाम दे डाला। चर्चा है कि कर्ज लेने से भी परेशान चल रहा था। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना का विवरण पाली मजरा बाबाखेड़ा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय संजय राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार शाम मजदूरी कर नशे में घर लौटा। घर पहुंचते ही पत्नी सीमा से कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई। उसके बाद वह कमरे में जाकर सो गया। सोमवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो पत्नी ने खिड़की से झांका द...