घरेलू कलह में ससुर और बहू के बीच चाकूबाजी, दोनों जख्मी
मुंगेर, मई 8 -- मुंगेर, निज संवाददाता। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर मोहल्ले में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मामूली बात से शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि ससुर और बहू के बीच जमकर चाकूबाजी हुई। इस हिंसक झड़प में ससुर गिरिजानंद दास और उनकी बहू प्रीति देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गिरिजानंद दास के घर में लंबे समय से सास-बहू के बीच तनाव चल रहा था। बीती रात विवाद ने तूल पकड़ लिया और ससुर-बहू एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। यह भी पढ़ें- मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज, दोनों पक्षों ने कराया केस घायल बहू प्रीति देवी ने ससुर पर चाकू मारने का आरोप लगाया है, वहीं सास मुन्नी देवी का कहना है कि बेटा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.