उन्नाव, मार्च 1 -- गंजमुरादाबाद। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव के रहने वाले वृद्ध ने रविवार सुबह घरेलू कलह के चलते फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। उसके बाद बिना किसी कानूनी कार्रवाई के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उसकी मौत को लेकर ग्रामीणों में चर्चा बनी हुई है। थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय राम शंकर पुत्र काजी रविवार सुबह मौत हो गई। घटना को लेकर कुछ लोगों में चर्चा रही कि घरेलू कलह के चलते उसने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। दोपहर बाद परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ गंगा तट ले जाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद से पत्नी व उसके पांच बच्चों सहित अन्य परिजनों में चीख पुकार मची रही। थानेदार मुन्ना कुमार ने घटना की सूचना मिलने से इनकार किया है...