घरेलू कलह में विवाहिता ने जहर खाकर दी जान
आजमगढ़, जून 16 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अबडीहा गांव में सोमवार को घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर विवाहिता ने जहर खा लिया। मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लाडोपुर गांव निवासी अनिल चौहान की बहन 32 वर्षीय प्रियंका की शादी सात साल पूर्व सरायमीर थाना क्षेत्र के अबडीहा गांव निवासी पिंटू चौहान के साथ हुई थी। पति मुंबई में दर्जी का काम करता है। प्रियंका परिवार से अलग अपने दो बच्चों को लेकर रहती है। 20 जून को उसकी ननद की शादी की तिथि निर्धारित है। प्रियंका का पति से किसी बात को लेकर फोन पर विवाद हुआ। इसके बाद उसने जहरील खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को जानकारी हुई। लोग उसे फूलपुर स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.