हरदोई, अप्रैल 29 -- हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र में एक युवक के आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डायल 112 पर नागेश सिंह ने अपने भाई के मर्डर की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला आत्महत्या का पाया। मृतक की पहचान गोलू सिंह उर्फ विवेक निवासी ग्राम उमरापुर थाना बघौली जनपद हरदोई के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि घरेलू कलह के चलते युवक ने बीती रात गांव के बाहर आम के बाग में गमछे के सहारे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मृतक के चचेरे चाचा शिवप्रताप सिंह ने दी थी। यह भी पढ़ें- पारिवारिक तनाव में युवती ने की आत्महत्या इस आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...