घरेलू कलह में युवक ने लगाई फांसी, आम के पेड़ से लटका मिला शव
हरदोई, अप्रैल 29 -- हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डायल पर नागेश सिंह ने अपने भाई के मर्डर की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला आत्महत्या का पाया। मृतक की पहचान गोलू सिंह उर्फ विवेक निवासी ग्राम उमरापुर थाना बघौली जनपद हरदोई के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि घरेलू कलह के चलते युवक ने बीती रात गांव के बाहर आम के बाग में गमछे के सहारे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मृतक के चचेरे चाचा शिवप्रताप सिंह द्वारा दी गई। यह भी पढ़ें- घरेलू कलह में युवक ने लगाई फांसी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.